हिंदी दुनिया

भगवान जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं। God always does right.

5/5 - (1 vote)

किसी राजा के पास एक सैनिक रहता था। वह बहुत ही दयालु और धर्मात्मा प्रवित्ति का था। उसका ईस्वर में अटूट विस्वास था। वह हमेसा एक बात बोला करता था “ भगवान जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं।” कुछ भी प्रिय या अप्रिय घटना होने पर भी वह यही बात बोलता था भगवान जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं।

एक दिन की बात है राजा शिकार खेलने जाने वाले थे। और अपनी तलवार को तेज़ कर रहे थे। अचानक उनकी एक अंगुली कट गयी। और वह अपने मंत्री को बुलाए और वैद्य को भी बुलाया गया। वैद्य इलाज कर ही रहा था की अचानक मंत्री बोला पड़ा, “भगवान जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं।” यह बात राजा को बहुत बुरी लगी। राजा ग़ुस्से में आग बबूला हो गया और मंत्री को जेल में डालने का हुक्म सुना दिया। मंत्री ने फिर वही बात दोहरायी “भगवान जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं।”

एक दिन राजा जंगल में शिकार खेलते खेलते बहुत दूर निकल गए, और रास्ता भी भटक गए। अचानक उन्होंने देखा की उन्हें वन में रहने वाले भीलों ने घेर लिया है। और वे राजा को उठा ले गए। और अब वो पूजा करके राजा की बलि देने वाले थे। अचानक उनकी नज़र राजा के कटे हुए अंगुली पर पड़ी। तो वे राजा को हटाने लगे, क्यूँकि अधूरे व्यक्ति की बलि नहीं दी जाती है। ये बोलकर राजा को भगा दिया।

राजा की जान तो बच गयी और वो वापस अपने महल आए। महल में आते ही उन्होंने पहले अपने बंदी गृह में मंत्री से मिले। और उसको आज़ाद किए और बोले मुझसे ग़लती हो गयी। तुम सही बोलते हो भगवान जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं। अगर उस दिन मेरी अंगुली नहीं कटी होती आज मेरी बलि दे दी गयी होती और मैं ज़िंदा भी नहीं बचता। इसलिए भगवान जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं।
मैंने तुमको जेल में डाला मैंने ग़लत किया मै तुम्हारा अपराधी हु। मुझे छमा करो !
मंत्री ने कहा नहीं महाराज, इसलिए भगवान जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं। अगर आप मुझे जेल में नहीं डालते तो, शिकार पे तो आपके साथ मै भी चलता।
और आप तो अधूरे थे, तो आपके जगह पे बलि मेरी दे दी जाती। इसलिए जो भी होता है अच्छा ही होता है। भगवान जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं।

कहानी का निष्कर्ष

तो दोस्तों हमारी ज़िंदगी में भी बहुत सारी परेशनिया दिक़्क़त आती रहती हैं। हमें कभी भी घबराना नहीं चाहिए हमें भी ईश्वर पे विस्वास रखना चाहिए क्यूँकि
सलिए भगवान जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं। हम सब जो भी है ईश्वर की ही संतान है। और ईश्वर हमारे माता पिता हैं। और कोई भी माँ – बाप आपनी संतान का कभी भी बुरा नहीं करते हैं।

ऐसी ही मोटिवेशन एवं मज़ेदार कहानियो के लिए हमारे पेज को अपने ईमेल आइ डी पे सब्स्क्राइब करें आपको हमारे सभी पोस्ट की नोटिफिकेशन मिलती रहेगी।

धन्यवाद आपका दिन शुभ रहे।

कृपया पोस्ट को शेयर करें

Leave a Comment