हिंदी दुनिया

दस अच्छी आदतें जो इंसान को सक्सेजफुल बना सकती हैं।

5/5 - (1 vote)

हैल्लो दोस्तों,

आदत एक ऐसी चीज है, जो इंसान को आबाद भी कर सकती है और बर्बाद भी कर सकती है। बहुत से लोग बोलते है, मै अपनी बुरी आदतों से मजबूर हूँ। अगर मै शाम को जल्दी सोना चाहू, लेकिन मोबाइल की आदत से देर हो जाता है। जैसे लोग बुरी आदतों से मजबूर होते है। वैसे ही अगर अच्छी आदतों को पाल लें तो आप अच्छी आदतों से भी मजबूर हो जायेंगे।
हम ऐसी ही दस आदतों के बारे में आप को बताएगें जो आप को सक्सेजफुल बना देगी।

1 सुबह जल्दी उठे।


सुबह जल्दी उठने की आदत डालिये। अगर आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं, तो अपने घड़ी में दस मिनट पहले का अलार्म लगाइये। घड़ी के पहले अलार्म पर ही बिस्तर छोड़ दीजिये और बिस्तर को मोड़कर साइड में रखकर आप अपने दिन की शुरुआत कीजिये। यकीन मानों कि पुरे दिन में आप अपने काम को करने के बाद अच्छा महशुस करेगें। कुछ दिन के बाद आप सुबह जल्दी उठना शुरू कर देंगे।

2 हमेशा कुछ सीखने कि आदत डालें।


ये एक बहुत अच्छी आदत है। जो हर एक महान इंसान में हैं। जो हर एक इंसान अपने फिल्ड का बादशाह होता हैं, चाहे वह क्रिकेट फिल्ड के सचिन तेंदुलकर हो या फिल्म स्टार अक्षय कुमार हो चाहे कोई और भी हो वे हमेशा अपने लाइफ में कुछ नया सीखने की कोशिस करते रहते हैं। अगर कोई किसी फिल्ड का बादशाह बनना चाहता हैं तो हमेशा उसके बारे में सिखने के लिए उत्सुक रहना चाहिए।

3 कम बोले और सुने ज्यादा।


सुनने वाले कभी नुकसान में नहीं रहते हैं सुनने वाले को हमेशा कुछ ना कुछ अधिक सीखने को मिलता हैं। कम बोलने का मतलब हैं, एनर्जी का कम बेस्ट होना। कम बोलने वाले लोग ज्यादा फायदे में रहते हैं जब इंसान कम बोलता हैं तो उसकी सोचने की शक्ति ज्यादा बढ़ती हैं। जब इंसान कम बोलता हैं तो वह खुद से ज्यादा जुड़ा रहता हैं और उसके अंदर के विचार बहुत ज्यादा ताकतवर हो जाते हैं। और यह आप के व्यक्तित्व के विकास को निखारता है।

4 निर्णय लेना सीखिए।


जिंदगी में बहुत ऐसे काम होते है, जो हम करना चाहते है, लेकिन निर्णय नहीं ले पाते कि हम जॉब करें या बिजनेस करें, क्लास में कौन सा सबजेक्ट लें, डॉक्टर बनना है या इंजीनिअर बनाना है निर्णय लेना सीखिए । किसी भी काम के बारे में सोचते तो सभी हैं, पर सोचने से कुछ नहीं मिलता, निर्णय लेना पड़ता हैं। निर्णय नहीं लेने से अच्छा हैं कि एक निर्णय लेकर किसी भी काम को सफल बनाया जाय। और जो भी निर्णय लें उस पर काम करें।

5 समय बर्बाद मत करें उसका सही उपयोग करें।


समय एक ऐसा बैलेंस हैं जो हमेशा कम होता रहता हैं, इसके कम होने कि दर समान हैं । समय पर किसी भी व्यक्ति का नियंत्रण नहीं रहता है। समय के साथ चलो, समय तुम्हारे साथ नहीं चलेगा, और जो भी आपके लाइफ में चल रहा है उसका भी सामना आपको ही करना पड़ेगा। जो काम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो उसे पहले करिये, अगर आप समय से पीछे छूट गए तो जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पावोगे, इसलिए समय के साथ चलो, उसका सही उपयोग करो।

6 रिस्क लेना सीखिए।


अगर आप रिस्क नहीं ले रहे हैं तो, आप सबसे बड़ा रिस्क ले रहे हैं। अपने जिंदगी को बर्बाद करने का या वहीं पर हमेशा अटक जाने का रिस्क ले रहे हो, जहाँ पर आप आज हो। मन से रिस्क लेने का डर निकाल दीजिए कि, लोग क्या सोचेगें, लोग मजाक उड़ायेंगे। आप का समय बर्बाद हो जायेगा, आप का पैसा बर्बाद हो जायेगा। इंसान को जन्म से लेकर मौत तक केवल तीन चीज चाहिए। रोटी, कपड़ा, मकान। इसलिए जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए रिस्क लेना बहुत जरूरी हैं।

7 हमेशा मुस्कुराते रहिये।


हमेशा रोने वाले इंसान से कोई भी दोस्ती नहीं करना चाहता और वही मुस्कुराने वाले इंसान से सभी मिलना चाहते हैं। आज के समय में दुखी इंसान के पास कोई नहीं जाना चाहता, सभी सुखी इंसान के पास ही जाना चाहते हैं। अगर आप मुस्कुराते रहोगे तो इस दुनिया को आप में एक उम्मीद कि किरण दिखेगी, हो सकता हैं आपके मुस्कुराने से कोई और भी अपनी तकलीफ भुला दे, मुस्कुराने का मतलब ये नहीं हैं कि आप हमेशा दांत दिखाते रहें, मुस्कुराने का मतलब आप हमेशा सकारात्मक रहें।

8 खुद का सम्मान करिये । (do self respect)


जहां आपको सम्मान न मिले वहां मत रुकिए, खुद का सम्मान करिये, खुद का कभी भी मज़ाक मत बनाने दीजिये। आप को कोई भी इंसान आपसे बेहतर नहीं समझ सकता, खुद को समझिये आपकी वैल्यू क्या है, तभी दूसरे भी आपको समझेंगे। जो भी गलत दिखे उसका विरोध करें। इससे आप लोगो की ध्यान में बनें रहेंगे यह आदत आपके पर्सनालिटी को भी निखार देगी।

9 स्वस्थ जीवन शैली अपनाइये।


स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए संतुलित भोजन करिये। कम खाईये और ज्यादा पचायिए। रोज का एक घंटा पसीना बहाना न की आपको स्वस्थ बल्कि सुन्दर भी बनाएगा, और योगा करिये , ये सुपर सक्सेस्फुल लोगो की सुपर आदतों में से एक है, इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जायेगा, और आप अपने जिंदगी में और तेजी से आगे बढ़ोगे। इसलिए कहा जाता है, ” पहला सुख निरोगी काया ” और दारू सिगरेट का नशा छोड़िये, अगर नशा करना है तो अपने मंजिल को पाने का नशा करिये। सब नशे इसके आगे फीके है।

10 अनावश्यक चीजों को इग्नोर करिये।


आपके मोबाइल पे कितने भी नोटिफिकेशन आते होंगे, लेकिन उनमे बहुत सारे नोटिफिकेशन आपको डिस्ट्रैक्ट भी करते होंगे, अगर आप इन सब चीजों में उलझे रहेंगे तो आप अपने लक्ष्य को जल्दी प्राप्त नहीं कर पाएंगे, इसलिए जरूरी है की अनावश्यक चीजों को इग्नोर करिये, जो भी लोग आपकी लाइफ में डिस्ट्रैक्शन पैदा कर रहे हो उन्हें इग्नोर करिये और अपने लक्ष्य पर फोकस करिये तभी आप जल्दी सक्सेज हो पाएंगे।

माइकल जॉर्डन की मोटिवेशन स्टोरी। पढ़ने के लिए क्लिक करें।

दोस्तों अगर हम अपने जीवन में इन आदतों को उतार ले तो हमें सक्सेज होने से कोई नहीं रोक सकता, अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर कर दीजिये ताकि और लोगों तक अच्छी चीजें पहुंच सके।

धन्यवाद्।

कृपया पोस्ट को शेयर करें

Leave a Comment